हर देश की खानपान और संस्कृति अलग होती है। हमारे देश भारत में अलग अलग राज्य है और हर राज्यों में खानपान अलग होती है। ठीक है ऐसे दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के खानपान अलग होते हैं। खानपान के साथ-साथ यहां का रहन-सहन भी अलग होता है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं यहां बिकने वाली मछली की कीमत सोने से भी ज्यादा होती है। इस मछली को खाने वालों की संख्या हजारों में होती है लेकिन यहां मछली बहुत महंगी बिकती है।

आज हम आपको बता रहे हैं जापान के बारे में। जापान के लोगों को सी फूड बहुत ही ज्यादा पसंद है। Japan के सीफूड मार्केट में अलग-अलग तरह की मछलियां मिलती है लेकिन यहां एक ऐसी मछली भी मिलती है जिसकी कीमत सोने से भी ज्यादा होती है। जापान की मशहूर उनागी मछली।

जापान के ताजे पानी में पाई जाने वाली ऊनागी की प्रजाति की ईल मछली की कीमत सोने की जितनी महंगी होती है। आपको बता दें कि बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक साल 2018 में इस मछली की कीमत 35 हजार डॉलर प्रति किलो का भाव रहा है। जो कि उस दौरान सोने की कीमत से भी महंगी थी।

आपको बता दें कि जापान के लोग यह मछली खाने का शौक रखते हैं और यह मछली बहुत ही ज्यादा बिकती है। आपको हैरानी होगी कि जापान के हर एक होटल और रेस्तरां में यह मछली बेची जाती है।

इतनी महंगी क्यों हैं ये मछलियां?

जापान में पाई जाने वाली ये मछलियां इतनी महंगी इसलिए हैं क्योंकि 1980 के बाद इनकी आबादी में 75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि इन मछलियों को काटना और बनाना बेहद मुश्किल होता है।