उत्तर प्रदेश के पथ परिवहन निगम के द्वारा होली को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। आपको बता दें कि होली के अवसर पर यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हर रूट पर बसें चलाई जाएंगी। पथ परिवहन निगम आगरा मेरठ लखनऊ गोरखपुर हर रूट पर बसें चलाने की तैयारियां कर चुका है।
यात्रियों को होली के अवसर पर घर जाने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए आज से लेकर 22 मार्च तक हर रूट पर बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के लिए ऑनलाइन होके बहुत पहले से ही शुरू की जा चुकी है।
आगरा के आईएसबीटी, ईदगाह, बिजलीघर बस अड्डों से दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर समेत सभी रूटों पर 550 से अधिक एसी और साधारण बसें चलेंगी। बता दें कि दिल्ली अलीगढ़ फिरोजाबाद जैसे रूटों पर हर आधे घंटे पर बस मिलेगी और 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के कारण कई बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई थी।जिसके कारण बस नहीं चल पा रही थी और यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई थी। लेकिन अब मत करना समाप्त हो चुका है और धीरे-धीरे सभी बसे वापस अपने काम पर लौट रही है।
उत्तर प्रदेश पथ परिवहन निगम के द्वारा होली के अवसर पर एक्स्ट्रा काम करने वाले चालक और परिचालकों को भत्ता दिए जाने का ऐलान किया गया है। चालक और परिचालकों को होली से लेकर 22 मार्च तक बसें चलाए जाने के कारण एक्स्ट्रा भत्ता दिया जाएगा और साथ ही साथ प्रोत्साहित भी किया जाएगा। बता दें कि लखनऊ में बसे चलाना पहले ही शुरू कर दिया गया है।