आज 1 मार्च से आम आदमी की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ गई है। आज एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत के साथ-साथ कई तरह के नियमों में बदलाव हुआ है, जिसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ा है। गैस सिलेंडर के साथ-साथ कई तरह के नियमों में आज बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं इन बदलाव के बारे में….

आज से लागू हो जाएंगे ये सभी नियम…

ATM से कैश जमा करने का बदलेगा नियम-

रिजर्व बैंक ऑफ इं‍डिया (RBI) की ओर से जारी नियमों के अनुसार, एटीएम में कैश जमा करने के मौजूदा सिस्टम में कुछ बदलाव किया जा रहा है। नगर डालने की मौजूदा सिस्टम को खत्म करने के लिए एटीएम में अब कैश रिप्लेसमेंट के समय केवल लॉक केबल कैसेट का इस्तेमाल होगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का बढ़ेगा चार्ज-

आज से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आप अगर अपने सेविंग अकाउंट में पैसे रखते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। इसके लिए नया नियम शुरू कर दिया गया है और अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में पैसे रखने वालों से चार्ज वसूला जाएगा। यह चार्ज 150 रुपये है और इस पर GST भी देना होगा. आपको बता दे क्या नया नियम 5 मार्च 2022 से लागू होगा।

आपको बता दें कि आज से एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है। लेकिन ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि 7 मार्च के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल जाएगी। विधानसभा चुनाव के बाद एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।