उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस साल बहुत ही खास तरीके से रामनवमी मनाई जाएगी। इस साल रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला की विशेष तरीके से सिंगार की जाएगी।
उनके जन्मोत्सव पर भगवान श्री रामलला आकर्षक पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे। और सोने चांदी के आभूषण पहना जाएंगे। ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल भगवान श्रीराम का जन्म दिन काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही साथ इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी दिया जाएगा।
श्री रामलला के लिए तैयार हो रहा आकर्षक वस्त्र-
राम जन्म भूमि पर भगवान श्री रामलला के जन्म उत्सव को लेकर विशेष प्रकार के कपड़ों से उनके वस्त्र को तैयार किया जा रहा है सिलाई करने वाले कारीगर भगवत प्रसाद ने बताया कि पीले रंग के कोमल व कढ़ाई दार आकर्षण वस्त्र तैयार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाल रूप भगवान के लिए जो वस्त्र तैयार हो रहा है इसके साथ ही साथ भरत शत्रुघ्न लक्ष्मण और हनुमान जी के लिए भी वस्त्र तैयार कराए जा रहे हैं।
इत्र व पंचामृत से होगा श्री रामलला का अभिषेक-
श्री राम जन्मभूमि परिसर में कल सुबह सबसे पहले भगवान राम का जलाभिषेक होगा। उसके बाद भगवान राम का विशेष तरीके से सिंगार किया जाएगा और पूजन किया जायेगा। बता दें कि काफी लंबे समय से कोरोनावायरस के कारण भगवान श्री राम की झांकी निकाली गई इस साल विशेष तरीके से झांकी भी निकाली जाएगी। बता दें कि जब पूजा हो जाएगा उसके बाद श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रसाद वितरित किया जाएगा।