उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। कुछ दिन पहले बारिश होने के कारण लोगों को राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर से गर्मी लगातार बढ़ने लगी है जिसके बाद लोग परेशान रहने लगे।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्न हवा के दबाव के क्षेत्र का असर अब कम हो गया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को छोड़कर राज्य में बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। फिलहाल बारिश या मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। बरसात की फुहारों के लिए 15 दिनों का इंतजार और करना पड़ेगा। पूरे उत्तर प्रदेश में प्रमोशन गतिविधियों के कारण हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो इस साल हर साल की तरह मानसून समय से नहीं आएगा बल्कि समय से पहले इस साल मानसून आएगा। हर साल की तरह इस साल भी बारिश अच्छी होगी।
मंगलवार सुबह से ही धूप और उमस रही। तापमान भी 41 डिग्री पहुंच गया। पिछले सात-आठ दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रह रहा था। शाम को भारी उमस हो गई थी। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम साफ रहेगा और पारा चढ़ेगा।
यूपी में बलिया के रास्ते प्रवेश करेगा मानसून-
प्रदेश में बलिया के रास्ते मानसून की इंट्री 15 जून तक होती है। लखनऊ में आमद 18 से 20 जून तक होती है। मानसून यूपी की तरफ बढ़ेगा तब लखनऊ में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी।