उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अयोध्या के बाद मथुरा का कायाकल्प किया जाएगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि जल्द ही मथुरा और वृंदावन को हाईटेक बनाया जाएगा और दुनिया भर के लोगों को मथुरा और वृंदावन की तरफ खींचा जाएगा।
यहां श्रृद्धालुओं के लिए गोकुल से वृंदावन तक का सफर करने के लिए यमुना नदी में स्टीमर की व्यवस्था शुरू की जा रही है। यानी अब भक्ति की भक्ति और रोमांच का रोमांच। वहीं इस नई योजना पर प्रदेश सरकार ने भी मुहर लगा दी है।
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बैठक की गई। बैठक में यह फैसला लिया गया। जिसपर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
रोडमैप किया गया तैयार-
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से ये प्रस्ताव रखा गया था कि यमुना नदी पर स्मीटर के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जाएं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। आपको बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोकुल मथुरा आते रहते हैं। सरकार अब गोकुल और मथुरा का कायाकल्प करवाएगी। इसके लिए योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।