कई बार हम ऐसी खबर सुनते हैं जिस पर हमें सच में भरोसा नहीं होता लेकिन यह खबरें सच होती है और हमें इस पर भरोसा तो करना ही पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में घास कीमत 1200 ₹ है ऐसे सुनकर आपको जरूर झटका सा लगेगा।
घास की कीमत 1200रुपए सुनके आपको अजीब तो लगा होगा लेकिन आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल सच है। आपको बता दें कि यह खबर कोई और नहीं बल्कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ही बता रहे हैं।
जी बिल्कुल सही पढ़ा आपने। वैज्ञानिकों ने बताया कि नींबू घास को बंजर भूमि पर उगाया जाता है और बुन्देलखंड के किसानों के लिए अच्छी आय का साधन हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अब किसान अपनी भूमि बंजर नहीं छोड़े बल्कि वहां पर नींबू घास उगए उनको अच्छी कमाई होगी और उनकी जमीन भी खराब नहीं होगी।
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बंजर भूमि पर नींबू घास लगाने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक डॉ उमेश पंकज, डॉ विनोद कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड मे नीबू घास (लेमन घास) की खेती किसानो की अच्छी आय का जरिया हो सकती है।
कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि वह एक सुगंधधीय और औषधीय पौधा होता है। इसका उपयोग कई तरह के रोगों के इलाज में किया जाता है।
इसके तेल से विभिन्न सुगंधित साबुन, सौंदर्य प्रसाधन बनाए जाते है। खासियत ये है कि इसकी सुगंध का उपयोग उद्योग, खाद्य व पेय पदार्थो में, जीवाणु रोधिता व अन्य फर्मास्यूटिकल उत्पादो में भी होता है।
इसके तेल में मुख्य रूप से सिट्राआयल रासायनिक घटक होता है। नींबू घास के तेल की अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत लगभग 1200-1500 रुपये प्रति किग्रा मिलती है। नींबू घास एक बहुवर्षीय व बार-बार काटी जाने वाली घास है।
इसके उत्पादन के लिए बुन्देलखंड की जलवायु बेहद मुफीद होती है। इसको स्लिप्स या कल्लों द्वारा रोपाई करते है। आपको बता दें कि नहीं मोबाइल से आप काफी अधिक पैसे कमा सकते हैं क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी खूब मांगे हैं और काफी महंगी देखते हैं।