बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आज शाम से मौसम बदल सकता है और तेज चक्रवात तूफान आ सकता है। अंडमान निकोबार दीप समूह में इस चक्रवात तूफान से अधिक खतरा है जिसके कारण सारे स्कूल और कॉलेज बंद करा दिए गए हैं और मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

अधिक खतरा देखते हुए सेना को अलर्ट पर रखा गया है और समुद्री तट के इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सरकार ने मछुआरों से कहा है कि वह समुद्र के नीचे ना हो जाए और साथ ही साथ सुरक्षा बरतें।

आज सुबह से ही अंडमान निकोबार दीप समूह में बारिश शुरू हो गई है। बारिश को देखते हुए कई तरह के अलर्ट जारी किए गए हैं।

भारतीय मौसम विभाग के निदेश मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि यह निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बंगाल से अडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच चुका है। यह अंडमान निकोबार से होते हुए म्यांमार और बांग्लादेश की ओर मुड़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पहले तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी और यह प्रबल होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा।

आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान निकोबार दीप समूह के साथ-साथ उत्तर प्रदेश बिहार और कई जिलों में इस चक्रवात तूफान का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है। आज रात के समय कई जगह मौसम शुष्क हो सकते हैं और आसमान में काले बादल छा सकते हैं।