केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी कर दी है। महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी होने से लगभग 4700000 केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होने वाला है
केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बहुत ही जल्द बढ़ोतरी किया जाने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों की सैलरी में इसी महीने बढ़ोतरी की जाएगी।
लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच में यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा देने वाले हैं।
उम्मीद है कि अप्रैल का वेतन जो मई में मिलेगा उसके साथ डीए व डीआर का भुगतान भी होगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद वित्त विभाग के द्वारा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 3% की बढ़ोतरी हुई है ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भी 3% की बढ़ोतरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होने के बाद अगले महीने से उनकी बड़ी हुई सैलरी जोड़कर मिलने लगेगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के 500000 मजदूरों को फ्री में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इन मजदूरों को लगभग ₹500000 तक की कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी।