Latest Posts

IRCTC Tatkal Ticket:तत्काल टिकट बुक करने के लिए अपनाएं यह टिप्स,चंद मिनटों में बुक होगी टिकट,मिलेगी कंफर्म सीट

हमारे देश में लोग ट्रेनों से रोजाना लाखों की संख्या में यात्रा करते हैं। ट्रेनों से यात्रा करना काफी सुविधाजनक होता है और साथ ही साथ कम खर्च में भी यात्रा कर पाते हैं। कई बार लोगों को एकाएक कहीं यात्रा पर जाना पड़ता है और उस समय उन्हें ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसा नियम के बारे में बताने वाले हैं जिसके माध्यम से आप फटाफट तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे।

- Advertisement -

अगर आप 3 एसी और उससे ऊपर की क्लास के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है। काउंटर के अलावा तत्काल टिकट ऑनलाइन भी बुक किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप कर पाएंगे तत्काल टिकट मिनटों में बुक………

तेजी से कैसे बुक किया जा सकता है तत्काल टिकट

सबसे पहले इस https://www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाकर एक आईआरसीटीसी अकाउंट बनाएं।

एकाउंट बनने के बाद मास्टर लिस्ट बनाएं

अपना आईआरसीटीसी खाता सेटअप करने के बाद आप एक मास्टर लिस्ट बनाएं। यहां पर आप अपने आयु लिंग सभी तरह की डिटेल्स भरे और उसके बाद ऐड पैसेंजर पर क्लिक करें।

यात्रा लिस्ट बनाएं

मास्टर लिस्ट के बाद यात्रा सूची बनाएं। यह My Profile के ड्रॉप डाउन में भी मिलेगा। उपयोगकर्ता ध्यान दें कि यह लिस्ट मास्टर लिस्ट बनाने के बाद ही बनाई जा सकती है। यात्रा लिस्ट पेज पर जाएं। यहां सूची का नाम और विवरण पूछा जाएगा। इसके बाद मास्टर लिस्ट में से यात्री का नाम चुनने का विकल्प होगा। उन यात्रियों के नाम चुनें, जिन्हें आप उस लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं।

तत्काल टिकट बुकिंग कैसे करें?

क्लास 3एसी या उससे ऊपर के लिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए व्यक्ति को सुबह 9.57 बजे तक लॉग इन करना होगा। वहीं, स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है और यात्री को 10.57 बजे तक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद प्लान माई जर्नी के बॉक्स में अपनी यात्रा के अनुसार स्टेशनों के नाम दर्ज करें।

प्यार सभी तरह के टेटस भरना होगा और जैसे ही आप सभी तरह के डिटेल्स भरेंगे उसके बाद अगर कोई सीट खाली है और तत्काल टिकट बुक कर रहे हैं तो तुरंत तत्काल टिकट आपकी बुक हो जाएगी।

Latest Posts

Don't Miss