Latest Posts

LLB करने वाली लड़की ने रचाई श्री कृष्ण से शादी, घरवालों ने कहा हम कृष्ण को दामाद बना कर खुश है

उत्तर प्रदेश से एक अनोखी घटना सामने आई है जिसको जानकर हर कोई हैरान हो गया है। उत्तर प्रदेश के औरैया में एक लड़की ने भगवान कृष्ण के साथ शादी रचा लिया है।

आपको बता दें कि यहां पूरे रिती रिवाज के साथ शादी हुई और शादी में परिवार के सभी लोग शामिल हुए थे और सबसे बड़ी बात यह थी कि इस शादी में माता-पिता ने खुशी होकर अपनी बेटी की विवाह कराया और कन्यादान किया।

- Advertisement -

images 2023 03 13T220249.988

कन्या पक्ष ने कृष्ण को अपने दामाद के रूप में पाकर खुशी जताई और कहा कि और दामाद के रूप में हम उनकी पूजा करेंगे।

आपको बता दें कि औरैया जिले के बिधूना नगर से यह अनोखा मामला सामने आया है जहां 30 साल की रक्षा एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। रक्षा की लगन भगवान कृष्ण में बचपन से ही लगी है एक तरफ रक्षा भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन थी तो दूसरी तरफ उसके माता-पिता शादी की बात कर रहे थे।

images 2023 03 13T220237.626

कृष्ण से लगा होने के कारण वह बार-बार शादी के लिए मना करती थी इसी बीच सपने में उन्होंने भगवान को पति मानकर वरमाला पहना दिया।

images 2023 03 13T220244.026

उसके बाद रक्षा ने संकल्प लिया कि वह कृष्ण को ही अपना पति बनाएगी जिसके बाद उसके माता-पिता भी इसके लिए राजी हो गए और बेटी के जीत के आगे माता पिता सामर्थ्य और बेटी की खुशी के लिए उन्होंने उसकी शादी करा दी। यह शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई।

The post LLB करने वाली लड़की ने रचाई श्री कृष्ण से शादी, घरवालों ने कहा हम कृष्ण को दामाद बना कर खुश है first appeared on Bihar News Now.

Latest Posts

Don't Miss