लगातार दो दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिली लेकिन आज 2 दिनों के बाद पेट्रोल डीजल की बनी हुई है। मंगलवार बुधवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।लेकिन आज पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है।

एलपीजी गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद आज सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 97.01 88.27
मुंबई 111.67 95.85
चेन्नै 102.91 92.95
कोलकाता 106.34 91.42
भोपाल 108.98 92.52
रांची 100.14 93.24
बेंगलुरु 102.26 86.58
पटना 107.55 92.69
चंडीगढ़ 95.80 82.37
लखनऊ 96.87 88.42
नोएडा 97.10 88.63

(स्रोत- IOC )

आपको बता दें कि रोजाना सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी हो जाती है। आप एस एम एस के माध्यम से अपने शहर के पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ आप पेट्रोलियम कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर भी पेट्रोल डीजल की कीमतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।