जब से रिलायंस जियो ने भारत में कदम रखा है तब से इस कंपनी ने पूरे भारत में धमाल मचाया है। रिलायंस जिओ की कई ऐसे ऑफर सोते हैं जो अपने ग्राहकों को लुभाते हैं। ग्राहकों को लुभाने में रिलायंस जियो कभी भी पीछे नहीं रहता है। सभी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई बेस्ट सर्विसेज देता है।
रिलायंस जिओ के खास प्लांस के कारण ही लोग इसे खूब पसंद करते हैं। क्योंकि रिलायंस जिओ के प्लान सस्ते होते हैं और काफी अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है रिलायंस जिओ अच्छे प्लान देने के साथ-साथ आपको घर बैठे कमाई करने का मौका भी दे रहा है।
जियो की इस सर्विस का नाम Jio POS Lite है। आइए जानते हैं कि क्या है जियो की ये सर्विस और कैसे आप इसके जरिए कमाई कर सकते हैं।
Jio POS Lite क्या है –
रिलायंस जिओ का एक ऐसा ऐप है जो कि अब सभी एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध है। इस ऐप को आप गूगल प्ले के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस ऐप को पैसा कमाने का एक जरिया कहा जाता है। Jio POS Lite एक कम्यूनिटी रिचार्ज ऐप है जिसके जरिए आप अपना ही नहीं बल्कि दूसरों का रिचार्ज भी कर सकते हैं। इसके जरिए किसी और का रिचार्ज करने पर आपको 4.16 फीसद का कमीशन मिलता है।
उदाहरण के लिए आपको बता दें कि अगर आप किसी का ₹100 का रिचार्ज कर रहे हैं तो आपको ₹4 का कमीशन मिलेगा। ऐसे आपकी ₹4 की कमाई हो जाएगी। ऐसे ही रिलायंस जिओ कई और शानदार प्लांस भी लाता है।