Latest Posts

UP में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार,यूपी में अधिकारियों को देना होगा बंगला,गाड़ी,ज्वेलरी और बैंक बैलेंस का हिसाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने का कार्य शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर योगी सरकार एक्शन ले रही है वहीं दूसरी तरफ गुंडा और मालियों के घरों पर बुलडोजर चलाने का कार्य योगी सरकार कर रही है।

इसी कड़ी में अब सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। दरअसल प्रदेश में योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ‘स्पैरो-यूपी’ पोर्टल (Sparrow-UP Portal) किया है। जिसमें अब से पीसीएस (PCS officers) अफसरों को हर साल अपनी चल-अचल संपत्ति का ऑनलाइन ब्योरा देना होगा।

- Advertisement -

बता दें कि सरकार ने अधिकारियों को पोर्टल के लिए लॉग-इन व पासवर्ड भी दे दिया है। जिसके माध्यम से अफसरों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (NCR) भी अब ऑनलाइन दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा और साथ ही साथ उनके पास कितनी जमीन है सब चीजों का ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ऐसा नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन योगी सरकार लेगी।

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है और योगी सरकार ने हिदायत किया है कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि योगी सरकार ने हर क्षेत्र से भ्रष्टाचार खत्म करने का निर्णय लिया है और इसके बाद इसके लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में अधिकारियों के ऊपर भी नकेल कसने की तैयारी है।

Latest Posts

Don't Miss