Latest Posts

UP :शादी में आई कपड़े और गहने देख कर नाराज हो गई दुल्हन,जयमाल के बाद शादी से किया इंकार

कई बार ऐसा होता है कि शादी ब्याह में दूल्हा-दुल्हन में और उनके परिवार वालों में थोड़ा बहुत मतभेद हो जाता है जिससे रिश्ता भी टूट जाता है। शादी ब्याह के टाइम बारात लौट आने वाली बातें अक्सर सुनने को मिल ही जाती है। कहीं दुल्हन दूल्हे के शराब की लत के कारण तो कहीं दहेज के कारण बरात लौट जाती है। लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसे बरात के बारे में बताने वाले हैं जहां खराब कपड़ों के कारण दुल्हन ने बारात लौटा दिया।

गोरखपुर जिले के गांव में बरात आने की पूरी तैयारियां कर ली गई थी और दुल्हन के पक्ष वाले बारात के स्वागत के लिए भी खड़े थे। लेकिन तभी एक ऐसी घटना हुई जिससे सब लोग हैरान हो गए।

- Advertisement -

शादी की सभी रस्मे शुरू हो चुकी थीं। जयमाल का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसी बीच दुल्हन को कुछ ऐसा दिखा कि उसने सीधे शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन उसने शादी करने के लिए हामी नहीं भरी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर लौट गया।

गोरखुपर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में खुटहन खास गांव से शुक्रवार को बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम भी शुरू हो चुका था। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान कुछ बारात खाना खाकर घर जा चुके थे। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए।

लड़का वालों ने जो गाने और कपड़े लाए थे वह ना तो दुल्हन को पसंद था ना ही दुल्हन के परिवार वालों को। दुल्हन ने यह देखते हुए शादी से मना कर दिया और दुल्हन काफी ज्यादा भड़क भी गई। लड़का और लड़की के दोनों के पक्ष वालों ने दुल्हन को काफी समझाया लेकिन वह शादी के लिए नहीं मानी।

Latest Posts

Don't Miss