Latest Posts

UP Weather: घना होगा कोहरा, रात में लुढ़केगा पारा, यूपी में अभी बढ़ेगी ठंड

पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण सर्दी में कोहरा घना होता जा रहा है। अगले तीन दिनों तक कोहरा बेहद घना रहेगा। ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ेगी। रात का पारा और नीचे लुढ़केगा। शुक्रवार को तड़के बेहद घना कोहरा रहा। हालांकि सुबह कोहरा छंटना भी शुरू हो गया। हल्की धूप खिलने के आसार भी हैं। वहीं दिन का तापमान 24 घंटे में करीब चार डिग्री सेल्सियस उछल गया। गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य है। जबकि बुधवार को यह 20.6 डिग्री सेल्सियस था।

गुरुवार को प्रकाशित अपने आगामी 48 घंटों के मौसम पूर्वानुमान में, भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि कई उत्तरी राज्यों में घने कोहरे का अनुभव होगा। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ठंड में इजाफा हुआ है और लोगों को अब कोहरे से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्से आज और कल घने कोहरे की चपेट में आ सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए शीतलहर परेशानी बन सकती है।

- Advertisement -

UP AQI Today: गाजियाबाद की हवा जहरीली, कानपुर की हवा सबसे अच्छी, जानें एक्‍यूआई

हवा में नमी बढ़ी
बीते 24 घंटे में रात के पारे में गिरावट हुई है। बुधवार को रात का पारा 11.1 डिग्री सेल्सियस था। घने कोहरे, पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पारा नीचे लुढ़का है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण हवा में नमी भी बढ़ गई है। गुरुवार को अधिकतम आर्द्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 41 फीसदी रही। मौसम विशेषज्ञ पांडेय ने बताया कि पूर्वी यूपी पर घने कोहरे की चादर फैली हुई है। इसका असर अगले तीन से चार दिन तक रहेगा।

ठंड से लोग रहें सतर्क, बदलें दिनचर्या
सर्दी का सीजन शुरू हो गया है। बीते तीन दिनों से चल रहे शीतलहर के चलते जमीन से लेकर आसमान तक सबकुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। इस सीजन में हर आयु वर्ग के लोगों को सतर्क रहना होगा। बढ़ी हुई ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या खराब हो जाती है।

Latest Posts

Don't Miss