Yamuna Expressway वे पर सफर करने वाले लोगों के लिए यह खबर बहुत जरूरी है। यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले लोगों को इन नियमों का पालन करना होगा वरना भारी जुर्माना लग सकता है। आप अगर यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे हैं और दिल्ली से होते हुए मथुरा जा रहे हैं तो आपको गाड़ी मोड़ते समय तीन बातों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप अगर थोड़ी जल्दी बाजी दिखाते हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
अब यमुना एक्सप्रेस वे पर लापरवाही करने वाले लोगों को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। लापरवाही करने वाले लोगों को तुरंत जुर्माना देना पड़ेगा। लापरवाही करने वाले लोगों को या जल्दी बाजी दिखाने वाले लोगों पर अब पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। अभी तक पुलिस ने हजारों लोगों का चालान काटा है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा की सभी लेन फास्टैग हो चुकी हैं। अब जिन वाहनों पर फास्टैग लगा होगा वह टोल प्लाजा की लेन से आराम से निकल सकते हैं। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा उन वाहनों का एक्सप्रेस वे पर चलना मुश्किल होगा।
ऐसे में बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुना टोल टैक्स चुकाना होता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि फास्टैग ना लगे वाहनों को और भी कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।जैसे कि उन्हें लेन में काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
Yamuna Expressway :ओवर स्पीड पर कट रहा 5 हजार का चालान-
1 महीने से यमुना एक्सप्रेस वे पर धुंध और कोहरे के कारण स्पीड में कमी की गई थी। लेकिन अब वाहनों की स्पीड कोहरा कम होने के कारण बढ़ा दिया गया है। लेकिन फिर भी अगर आप अपनी गाड़ी के ऊपर स्पीड रखेंगे तो ₹5000 तक का जुर्माना हो सकता है। आपको बता दें कि गर्मियों में टायर फटने का काफी ज्यादा मामला देखने को मिलता है। इसलिए आपने ऐसा एडवाइजरी जारी किया गया है कि टायरों की जांच वाहन चलाने से पहले जरूर कर ले।